
राजपुर। राजपुर से प्रतापपुर जाने वाली मुख्य मार्ग में बगाड़ी के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए।

घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। ग्राम दबगड़ी निवासी अशरफी कुशवाहा (65 वर्ष) अपनी टीवीएस एक्सएल लूना क्रमांक JH 14 G 7768 से किराना सामान लेने राजपुर जा रहा था। वहीँ सिंगचौरा निवासी अजय एवं राजेंद्र अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 1861 राजपुर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी बगाड़ी में दोनो वाहन आपस में आमने सामने भीड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस टक्कर से दबगड़ी निवासी अशरफी कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे वाहन में सवार दोनों लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को इलाज हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



