September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

डीएवी पतरातु में मनाया गया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,निरोग रहने का उत्तम माध्यम है योग – प्राचार्य झा

राजपुर। रविवार को बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में योग करके निरोग रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ जन-प्रतिनिधि के श्रीमती शशिकला भगत (बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) और श्रीमती जयंती कुजूर (सरपंच, पतरातु) ने भी योग की क्रियाविधि में हिस्सा लिया। सबने मिलकर प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों के माध्यम से मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को विकसित करने का संदेश दिया ।

योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार है, बल्कि योग आज पूरी दुनिया के लिए सेहतमंद जीवन का रास्ता भी बन गया है। योग न केवल एक शारीरिक क्रिया है, बल्कि एक प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा भी है, जिसका भारत के इतिहास, दर्शन और संस्कृति में गहरा प्रभाव है ।

ग़ौरतलब है कि भारत के पहल के बाद योग को अंतर्राष्ट्रीय दर्ज़ा हासिल हुआ तथा वर्ष 2015 से 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाए जाने की विशेष परम्परा स्थापित हुई । इस बार के योग दिवस की थीम है – “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस थीम से यह ज़ाहिर होता है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सक्रिय, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहना है ।

कार्यक्रम में श्रीमती शशिकला भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, बल्कि योग से शरीर रोगमुक्त, मन शांत व तनावमुक्त भी रहता है। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग निरोग रहने का उत्तम माध्यम है। हमें दिन की शुरुआत योग से ही करना चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ बना रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!