
राजपुर। पुर्व पार्षद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन को चालू कराने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में स्थापित फुली ऑटोमैटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट यंत्र जो कि अत्यधिक आधुनिक यंत्र है जो करीब दो वर्षों से खराब पड़ा है जिससे मरीजों को सभी ब्लड टेस्ट, सेरम टेस्ट, यूरिन टेस्ट नहीं हो पा रहा है जिससे मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। जिसे लेकर पुर्व पार्षद सुनील गुप्ता ने बीएमओ को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में लैब विभाग में खराब पड़ा ब्लड टेस्ट यंत्र कीमत लगभग 30.00 लाख (तीस लाख) को ठीक कराने की अत्यंत आवश्यकता है। जिसमें मरीजों को आसानी से सभी ब्लड टेस्ट, सेरम टेस्ट, यूरिन टेस्ट अथेंटिक रूप से सही जॉच की आती है। स्वास्थ्य केंद्र में फुली ऑटोमैटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट यंत्र विगत दो वर्षों से लगभग खराब होने के कारण जरूरी जॉच के लिए मरीजों को प्राईवेट अस्पताल अम्बिकापुर में मजबूरन जाना पड़ता है। जिसके वजह से आर्थिक रूप से परेशान मरीज को टेस्ट कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर यह यंत्र बन जाती है या नवीन यंत्र आ जाती है तो मरीजों को बेहतर उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में ही मिल जायेगा।
उन्होंने फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन को तत्काल ठीक कराने या नवीन मशीन मंगाने की माँग की है ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।



