September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

21 जून को उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,गिनिज वर्ड रिकार्ड से जुड़ने सहभागिता का आह्वान

योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर जिलेभर में होंगे सामूहिक योगाभ्यास,टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बने ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा

बलरामपुर। स्वस्थ, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 जून 2026 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है, जो योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी उद्योगों तथा विभिन्न संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

योग दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों, प्रमुख पर्यटन स्थलों, अमृत सरोवरों एवं पार्कों में भी सामूहिक योग आयोजित किए जाएंगे, जिससे योग का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।
अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संस्था एवं व्यक्तिगत रूप से योग करने वाले नागरिकों से आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर पंजीयन कर योगाभ्यास से संबंधित छायाचित्र अपलोड करने की अपील की गई है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में अधिकतम सहभागिता के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिभागी आयुष मंत्रालय के टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!