September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

पंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरण

स्वच्छता, मौसमी बीमारियों के समय पर उपचार के लिए किया गया जागरूक

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संभावित महामारी की रोकथाम एवं ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चेरा के आश्रित पंडो बाहुल्य हरिजन पारा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा 17 लोगों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण, 17 लोगों की शुगर जांच तथा 46 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। साथ ही खुजली से पीड़ित 15 मरीजों, दर्द संबंधी समस्या वाले 5 मरीजों तथा दाद से प्रभावित 6 मरीजों का उपचार किया गया। 5 लोगों की कुष्ठ रोग संबंधी जांच भी की गई। शिविर में कुल 54 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। साथ ही गांव में उपयोग किए जा रहे 25 पेयजल स्रोतों का जल शुद्धीकरण भी किया गया, ताकि जलजनित रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल मितानिन अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करें तथा आवश्यकतानुसार नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंडो पहुंचकर उपचार प्राप्त करें। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी मितानिनों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

      कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर संभावित महामारी की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। साथ ही मौसमी बीमारियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!