September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

जोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत

सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में मिलेगा पोषण व प्रारंभिक शिक्षा,बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है आंगनबाड़ी केंद्र-कलेक्टर

बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड कुसमी के ग्राम जोधपुर के महुवापारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा फीता काटकर नवीन आंगनबाड़ी भवन शुभारंभ किया।

तत्पश्चात कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए केंद्र के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा कर केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं हितग्राही महिलाओं की जानकारी प्राप्त की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि अब तक निजी भवन में केंद्र संचालित था वर्तमान में केंद्र में 23 बच्चे एवं 3 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें नियमित रूप से लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के पोषण स्तर तथा गतिविधियों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। यहां से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की मजबूत नींव रखी जाती है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। जहां गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने तथा सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

नवीन आंगनबाड़ी भवन के प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के बच्चों और माताओं को लाभ मिलेगा तथा आंगनबाड़ी गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!