June 17, 2026 |

BREAKING NEWS

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर कलेक्टर की सीधी निगरानी,खाद्यान्न वितरण संबंधी शिकायत का दूरभाष पर ली वस्तुस्थिति की जानकारीशासकीय भूमि पर प्रशासन का चला बुलडोजर,7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्तपशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारसंभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्तमंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestylepatthalganv

नवाडीहकला गांव पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी,तालाब गहरीकरण कार्यों का लिया जायजा

श्रमिकों से संवाद कर जानी रोजगार और भुगतान स्थिति की जानकारी

बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मनरेगा कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीहकला पहुंचकर मनरेगा के तहत संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाले रोजगार, मजदूरी भुगतान एवं कार्य की स्थिति की जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो रहा है। श्रमिकों ने कहा कि खेती-किसानी के मौसम में यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी और इससे कृषि कार्यों की तैयारियों में सहायता मिलेगी।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अधिक संख्या में श्रमिकों को कार्य से जोड़ने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण संबंधी परिसंपत्तियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे गांवों में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच ने तालाब के सौंदर्यीकरण के संबंध में मौखिक प्रस्ताव भी कलेक्टर के समक्ष रखा। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संभावनाओं का परीक्षण करने और ग्राम के हित में उचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि तालाब गहरीकरण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संचयन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे भू-जल स्तर सुधारने, सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा कार्यों की सतत निगरानी कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रमिकों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी का लाभ मिले तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!