September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinesscrimejashpurlifestylepatthalganvpolitics

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर,अवैध उत्खनन मार्ग कराया गया अवरुद्ध,रेत और पत्थर से भरे दो वाहन जब्त

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी की ओर जाने वाले अवैध उत्खनन मार्ग को ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों से अवरुद्ध कर नष्ट कराया गया। ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाया जा सके।

इस दौरान अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक-एक ट्रेक्टर वाहन रेत एवं पत्थर के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
साथ ही पुलिस चौकी वाड्रफनगर एवं थाना बसंतपुर में जब्त दो वाहनों को संबंधित चौकी एवं थाना की अभिरक्षा में रखा गया।

खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!