November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

राजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन मंडल बलरामपुर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र राजपुर अंतर्गत हरीतिमा परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने शपथ लेकर लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। साथ ही हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का प्रण भी लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शासन, प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

उपवन मंडल अधिकारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि विभाग द्वारा प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस वर्ष भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान उसी भावना को समर्पित है। उन्होंने बताया कि वैदिक महत्व बरगद, पीपल, एवं विलुप्त हो रही हर्रा, चार का उपयोगी एवं प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ,जिला सदस्य रवि प्रताप मरावी, संतोष तिवारी, बबलू यादव, महेंद्र गुप्ता, संदीप सोनी, राजेश यादव, प्रशांत सिंह, सुनील गुप्ता, तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर, डिप्टी रेंजर सुशील सिंह ठाकुर, अमित प्रताप सिंह, मालती माझी, सुदामा विश्वकर्मा, रंजीत मिंज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!