July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

नियमानुसार संचालित हो रहे है विभागीय कार्य,टंकण त्रुटिवश अंकित हुआ कार्यालय कलेक्टर

बलरामपुर कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित डीईओ के कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्टीकरण देते हुए जानकारी दी है कि विभागीय प्रकरणों की अनेक नस्तियां एवं प्रस्ताव नियमानुसार अवलोकन एवं हस्ताक्षरार्थ हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान एक पत्र में टंकण एवं लिपिकीय त्रुटि वश कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के स्थान पर कार्यालय कलेक्टर अंकित हो गया था। उक्त पत्र विभागीय कार्यालय से ही जारी किया गया था जो की लिपिकीय त्रुटि है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के समस्त कार्य शासन के नियमों एवं निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप नियमित कर्मचारियों के माध्यम से संपादित किए जाते हैं। कार्यालयीन कार्यों के संचालन एवं समन्वय संबंधी सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं।
          जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालयीन अभिलेखों एवं दस्तावेजों का संधारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यालय में ही किया जाता है तथा आवश्यकतानुसार संबंधित शाखाओं को उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में किया जाता है। साथ ही किसी प्रकरण में जानकारी संकलन अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से विलंब की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसका भी निराकरण किया जाता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!