July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जा रहा निःशुल्क टीका

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

बलरामपुर जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। यह टीका जिले के चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 2084 बालिकाओं को टीका लगाया गया है। साथ ही टीका लगाने की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामरी में 150 लक्ष्य के अनुरूप 142 किशोरियों को एचव्हीपी की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
            कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के अभिभावकों एवं किशोरियों से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। इस पर भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें।
          कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
       गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। यह बीमारी ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होती है। विशेषज्ञों के अनुसार किशोरावस्था में लगाया गया एचपीवी टीका इस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की संभावना को काफी कम कर देता है।

बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए आगे आएं अभिभावक :-

        जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका न केवल उनकी बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां कोल्ड चैन प्वाइंट स्थापित है, प्रत्येक दिवस सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक टीका लगाया जा रहा है। नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से लाभान्वित कराने की अपील की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!