November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
BalrampurBussinessjashpurlifestylepatthalganvtechnology

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,गुणवत्ताहीन ईंट के उपयोग पर जताई नाराजगी

गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया

       निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

      कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन ईंटों के उपयोग पर तत्काल कार्य रुकवाते हुए गुणवत्ता युक्त ईंट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग करते हुए कार्य पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

     उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें। नालंदा परिसर भविष्य में जिले के युवाओं के लिए ज्ञान, अध्ययन और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नालंदा परिसर में प्रस्तावित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर अभिषेक गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!