September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पेट्रोल डीजल की कमी एवँ खाद्य सामग्री में लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का हल्का बोल,,,हाथों मे तख्तियां लेकर महंगाई में विरोध में पेट्रोल पंप के सामने किया प्रदर्शन…

राजपुर। देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कमी एवं खाद्य सामग्री,सोना चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता के जीवन में होने वाली परेशानियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में कुसमी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने जनता से संवाद कर पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कमी पर चर्चा कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया।

       कार्यक्रम को सामरी के पुर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों का परिणाम आज पूरा देश झेल रहा है मंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है डीजल पेट्रोल के दामों में तो वृद्धि की ही गई साथ में पेट्रोल पंप में पर्याप्त भंडारण नहीं होने से जनता बेहाल है। सैकड़ों पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल का आभाव देखा जा सकता है, लोगों को घंटों लाइन में लग कर पेट्रोल डीजल लेना पड़ रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले, बीमार मरीज, शादी समारोह सहित अन्य जरूरी कामों के लिए आवागमन करना काफी मुश्किल होता जा रहा है भाजपा नेताओं द्वारा दिखावा करने के लिए आम जनता को यात्रा कम करने की सलाह दी जा रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री विधायक हेलीकॉप्टर एवं लंबे लंबे काफिलाओं में चल रहे है।

      जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल पर बढ़ती मंगाई सहित सामान्य वस्तुओं की जो बढ़ती कीमतें हैं वो आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। छोटे कस्बे गावों सहित शहरी क्षेत्रों में हर रोजमर्रा के कामों के लिए इन सब चीजों से जुड़े है बगैर पेट्रोल डीजलों के आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार अपने खर्चों पर कहीं कटौती नहीं कर रही है और आम आदमी को संयमित जीवन जीने की सुझाव प्रधानमंत्री दे रहे हैं। मजदूर वर्ग के लोग जो मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं सरकार को नए सिरे से इन सब विषयों पर विचार करना चाहिए।

        ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय एवं राज्य की जन विरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

           कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कीमतों में कमी करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

         इस दौरान जिला महामंत्री जीतेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विद्यानंद दुबे, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, रामनरायण जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पी एन विश्वास, रामकिशुन एक्का, भुनेश्वर सिंह, प्रदेश महामंत्री बृजेश मिश्रा, मुमताज अंसारी, सुनील सिंह, राहुल भारती, रूपेश यादव, सुरेश यादव, ललन यादव, रवि सोनी, संतोष सोनी, चनठू राम, लोकेश शांडिल्य, सत्यनारायण जायसवाल, विमल कुजूर, पंकज यादव, लुकेश यादव, आलोक सिंह, कौशल चौबे, तेजप्रताप सिंह, देवबली सिंह, विकास यादव, विभु जायसवाल, पंकज ठाकुर, आकाश तिग्गा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!