July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहित

बलरामपुर/राजपुर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बदौली में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में विशेष जनचौपाल एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत बदौली, कुन्दीकला एवं शिवपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों की उपस्थिति में आवास निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
        बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक हितग्राही से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ आवासों को तत्काल शुरू करने तथा एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य में प्रगति लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लिंथ से टॉप स्तर तक पहुंचे आवासों का कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण करें। साथ ही टॉप लेवल पूर्ण होने के 10 दिनों के भीतर सेंट्रिंग एवं ढलाई का कार्य अनिवार्य रूप से संपन्न कराएं। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने प्रोत्साहित किया।


       बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र हितग्राहियों का पक्का आवास शीघ्र पूरा हो सके।
समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सिधमा एवं खोखनिया के सचिवों की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनका स्पष्टीकरण सीधे जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद, पलायन अथवा आरआरसी से संबंधित लंबित प्रकरणों के दस्तावेज ग्राम सभा प्रस्ताव सहित एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!