September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

10वीं,12वीं बोर्ड परिणाम में लक्ष्य शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने लहराया परचम,,,श्रेयश व अंकिता ने 96.5% अंकों के साथ किया टॉप…

राजपुर/शंकरगढ़। छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान में जश्न का माहौल है। संस्थान के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर संस्थान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

      मुख्य अतिथि और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डीडी भगत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकलु राम पैकरा उपस्थित रहे। संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव एवं अभिभावकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शानदार परीक्षा परिणाम कक्षा 10 वीं के श्रेयश जायसवाल (पिता सचिन जायसवाल) और अंकिता पैकरा (पिता अवधेश पैकरा) ने 96.5% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। लक्ष्य पैकरा ने 95%, आशा बेक व संजना पैकरा ने 94.23%, सुदर्शना बेक व अंशु तिर्की ने 92.33%, अतुल यादव व नैतिक ठाकुर ने 91.66% और नुमाइश ने 91.13% अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं सुखविंदर पैकरा ने 93.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाति यादव ने 92% के साथ दूसरा और आकाश ने 87.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कोमल गुप्ता, आदित्य लकड़ा, कैश राजा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

निशुल्क शिक्षा का दिखा असर :- संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए शाम 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक निशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही थी। इस वर्ष 80 छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अग्निवीर सेना भर्ती के लिए निशुल्क बैच प्रारंभ है, जिसमें रहने और खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है।

       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडी भगत ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने और शिक्षा से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। अभिभावक सचिन जायसवाल और अवधेश पैकरा ने संस्थान के समर्पित शिक्षकों और सुदर्शन यादव के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में संस्थान ने बच्चों के भविष्य निर्माण में अनुकरणीय भूमिका निभाई है।इस अवसर पर देव कुमार यादव, शिवकुमार यादव, प्रकाश बघेल, रामशरण यादव, अमानुल्लाह शाह नीरज तिर्की, आशीष नरेंद्र उत्तम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!