July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पेट्रोल, डीजल के अवैध बिक्री पर प्रशासन की सख्ती,निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की जा रही सतत निगरानी

बलरामपुर। जिले में पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों की स्थिति की निगरानी तेज कर दी गई है। इस संबंध में खाद्य विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल की आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए संबंधित तेल कंपनियों से समन्वय स्थापित किया गया है और जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित दर पर ही पेट्रोल की बिक्री करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोतलों में अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि संभावित आपूर्ति व्यवधानों की आशंकाओं के दृष्टिगत इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ईंधन आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर 92026-08795 पर संपर्क कर सकते हैं, जिससे नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि जिले में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!