June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

डीएवी पतरातु में मनाया गया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,निरोग रहने का उत्तम माध्यम है योग – प्राचार्य झाऐतिहासिक,आध्यात्मिक और सामाजिक स्थल सहित पूरे जिले में योग का संदेश,डीपाडीह,बाबा बछराज कुंवर धाम और वृद्धाश्रम में विशेष आयोजनअवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्तसड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीमित संसाधनों के बीच नेहा एक्का ने जेईई मेन्स में हासिल की सफलता

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां भेलवाडीह स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा नेहा एक्का ने जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। नेहा ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
       नेहा एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पिता श्री रमेश एक्का खेती-किसानी करते हैं और माता श्रीमती ललिता एक्का गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच पली-बढ़ी नेहा ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण बनाए रखी और अनुशासित दिनचर्या के साथ निरंतर मेहनत करती रहीं। नेहा ने बताया कि जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी की और नेहा की मेहनत का परिणाम है कि जेईई मेन्स 2026 में सफल होकर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए भी पात्र हो गई हैं।
         वे कहती है इस सफलता में विद्यालय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जहां पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन किया जाता है। शिक्षकों द्वारा निरंतर सहयोग से वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होती रहीं। नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। नेहा अपनी सफलता श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को देते हुए कहा कि यदि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के साथ प्रयास करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
       नेहा की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ऊंचे सपने देखते हैं। नेहा की तरह मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी पहचान बना सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!