
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनाँक 21 अप्रेल दिन मंगलवार को देर रात संयुक्त रूप से, जिला बलरामपुर- अंतर्गत वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुये, संयुक्त टीम द्वारा बलरामपुर जिले के सेमरसोत, के पास एनएच 343 में चलने वाली यात्री बसों की विषेष चेकिंग किया गया।
‘यात्री बसों’’ की चेकिंग दौरान विषेषकर परमिट, बीमा, फिटनेस एवं वाहन रजिस्ट्रेषन को चेक किया गया, इस दौरान बिना परमिट के वाहन चलाये जाने पर दो प्रकरण पर 10000 रू/ की चालानी कार्यवाही एवं सेंट जेवियर स्कूल, राजपुर के वाहन क्रमांक सी.जी 15 ई. जी. 2821 को स्कूली बस पर बिना परमिट बाराती/सवारी परिवहन करते पाए जाने पर विधिवत जप्ती एवं चालानी की कार्यवाही किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने समन्वय स्थापित कर अन्य बस की व्यवस्था कर यात्रियों को होने वाली असुविधा को भी दूर किया गया। साथ ही उक्त स्कूल बस की परमिट निरस्त करने एवं वाहन चालक का लायसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन परिवहन विभाग को भेजा गया।
बलरामपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वाहन के समस्त दस्तावेज पूर्ण कर प्रतिलिपि अपने साथ रखें। यातायात नियमों का पालन करे, शराब का सेवन कर वाहन कतई न चलाये, एवं मालयान वाहनों में यात्री/सवारी का परिवहन बिलकुल भी ना करें।



