September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अक्ती तिहार पर वैकल्पिक उर्वरकों पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण,,,जैविक खेती अपनाने किया गया प्रेरित…

बलरामपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ अक्ती तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवीके में रासायनिक उर्वरकों के विकल्प विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उन्नतशील कृषकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


        कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. जी. के. निगम ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करने तथा संतुलित पोषक तत्वों के साथ जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जैविक खाद के उपयोग, गोबर खाद, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। किसानों को उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों जैसे हरी खाद, नील-हरित शैवाल, अजोला उत्पादन, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दी गई। जैव उर्वरकों जैसे राइजोबियम, पीएसबी एवं एजोटोबैक्टर के बारे में विस्तार से बताया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!