September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान,,,आमजनों को मिलेगी त्वरित राहत…

बलरामपुर शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराये जाने हेतु सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
        इसी कड़ी में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत लंबित विषयों जैसे भूमि संबंधि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, आय, जाति, निवास, बिजली, पेयजल, राशन, आयुष्मान कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि पर 22 से 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन प्राप्त कर, 30 अप्रैल 2026 तक निराकरण की कार्यवाही की जानी है।
आगामी चरण में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य किया जा रहा है। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण यथासंभव शिविर में ही किया जाना है, साथ ही शेष आवेदनों का निराकरण अधिकतम 01 माह में किया जाना है।

जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन :-
       कलेक्टर श्री कटारा ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण करने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय गुणवत्ता विश्लेषण समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खाद्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, (सं.सं.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.,कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सदस्य बनाया गया है
इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, छ.स्टे.पा.डि.कं.लि., सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्त समिति प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!