May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जमीन विवाद में मारपीट,,,पुलिस ने किया छः आरोपियों को गिरफ्तार…

राजपुर/बरियों। जमीन विवाद पर हाथ मुक्के से मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले छः आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

          जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुलन राम पिता स्व. मोहरलाल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिथमा चौकी बरियों के द्वारा चौकी में शिकायत दर्ज कराया कि दिनांक 15.04. 2026 को वह अपने बेटा बहू के साथ घर के पास बाड़ी में मुगफली लगाये थे जिसमें घास निकालने एवं पानी पटाने गये थे घर में इसकी पत्नी राजी बाई एवं नतनी पायल घर पर थी। शाम करीब 05:00 बजे इसकी नतनी पायल ने मुंगफली बाड़ी में आकर बोली कि दादी को मार रहे हैं। तब कुलन, अमृत सुनीता तीनों दौड़ते हुए घर आये तो देखे कि संजय एवं उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो एवं राजकुमारी उर्फ जुईया एवं उसका पति चैतू तथा फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर जमीन हिस्सा में नहीं दोगे तो आज तुमको जान से मार देगें बोलकर हाथ मुक्का पैर से मारपीट कर रहे थे। जिसके बाद वह अपने बेटा बहू के साथ पहुंचकर बीच बचाव कर छुडाया है। घटना के बाद आरोपी भाग गये।

          दिनांक 16.04. 2026 को कुलन राम गांव में अपने भतीजा के फलदान कार्यक्रम में गया था शाम करीब 04:00 बजे इसका लडका अमृत बताया कि मां का तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गया है। जानकारी लगते ही सब वापस घर आये तो इसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी। शाम करीब 06:00 बजे बातचीत करना बंद कर दी, हिला डुला कर देखे तो कोई हलचल नही था। इसकी पत्नी की मृत्यु भांजा भांजी के मारने पीटने के कारण मानसिक तनाव एवं घबराहट होने व दर्द होने से मौत हुआ है।

           घटना के बाद मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर मर्ग पंचनामा बाद मृतिका के शव का पीएम सीएचसी राजपुर से कराया गया है। जांच के दौरान मृतिका की मृत्यु उपरोक्त आरोपीगण के द्वारा जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का व पैर से मारपीट करने से होना पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान सभी छः आरोपियों संजय मानिकपुरी पिता रामभरोष मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष जाति पनिका निवासी सिथमा,परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी सिथमा चौकी बरियों,सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम उम्र 40 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना बलरामपुर,राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी रजपुरी थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर,चैतू मानिकपुरी पिता स्व. सुधीर मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी रजपुरी थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर,फुलकुंबर पति मौहन मानिकपुरी उम्र 50 वर्ष जाति पनिका निवासी कोटा गहना थाना राजपुर जिला बलरामपुर के विरूद्ध धारा 191(2),190, 332 (थी), 103 (1) भा.न्या.सं. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!