July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गंभीर आरोपों के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण,,,मौके पर प्रधान पाठक मिला अनुपस्थित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बगाड़ी में पदस्थ प्रधान पाठक की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां प्रधान पाठक जुगुल बिहारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए।

         निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक अक्सर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और कई बार शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

         ग्रामीण सुनीता ने बताया कि 26 जनवरी के दिन भी प्रधान पाठक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे थे और बच्चों व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन फिर से वही स्थिति बन गई। वहीं ग्राम सरपंच हीरामणि देवी ने बताया कि प्रधान पाठक को लगातार अनुपस्थित व शराब सेवन कर आते है,उन्हें कई बार समझाईस दी गई लेकिन सुधार नही हुआ। प्रधान पाठक के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

       जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रधान पाठक 15, 16 और 17 अप्रैल को बिना किसी सूचना के लगातार तीन दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहे। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

        विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत गंभीर है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है और क्या इससे विद्यालय की व्यवस्था में सुधार हो पाता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!