September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुसमी में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कुसमी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन, कुसमी में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा योजना से जुड़े कर्मियों की कार्य दक्षता में वृद्धि करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर शशांक भूषण दुबे एवं श्रीमती नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित पोषण मानकों, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन निर्माण की प्रक्रिया, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को भोजन तैयार करते समय अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी सावधानियों, हाथ धोने की सही विधि, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, रसोईघर की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं भोजन वितरण की उचित प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।प्रशिक्षकों ने मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित अभिलेख संधारण, निरीक्षण व्यवस्था एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र एवं अनुभव साझा करने की गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नन्द कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुनिश्चित करने की दिशा में शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के सफल संचालन हेतु रसोइयों एवं संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्य में दक्षता बढ़ेगी तथा विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।कार्यक्रम में विकास खण्ड स्रोत समन्वयक कुसमी, मध्याह्न भोजन प्रभारी मो. शकील अहमद, संकुल समन्वयक श्री उमेश गुप्ता, श्री निलेश दुबे एवं श्री शमसेर अली सहित विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए रसोइयों, सहायक कर्मियों एवं अन्य हितधारकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताया।अंत में प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए सभी संबंधित कर्मचारी योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!