September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महाविद्यालय के विद्यार्थियों की लंबे समय की माँग हुई पूरी,,,मुख्य सड़क से महाविद्यालय जाने वाली सड़क का सामरी विधायक ने किया भूमि पूजन…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील कार्यालय मुख्य मार्ग से शासकीय महाविद्यालय तक सीसी सड़क व नाली का सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया है। लंबे समय से विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया है।

         जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत 27 लाख 74 हजार रुपये की लागत से लगभग 397 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी, वहीं 16 लाख 65 हजार रुपये की लागत से करीब 300 मीटर नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। इस निर्माण से महाविद्यालय आने-जाने वाले छात्रों और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

            भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि कॉलेज की स्थापना हुए लगभग 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस मार्ग का विकास नहीं हो पाया था। उन्होंने कांग्रेस में पूर्व जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी तेजी से जारी रखा जाएगा।

           कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने मंच से ही एसडीएम और तहसीलदार के कार्यक्रम में उपस्थित न रहने पर कड़ी फटकार लगाई और इसे ‘अफसरशाही’ करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात भी कही।

            इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर 1996 से संचालित हो रहा है, जहां वर्तमान में विद्युतकार एवं स्टेनोग्राफी मात्र 2 ही ट्रेड में केवल अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हो रहा है। शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा होने के कारण स्थानीय जनता एवं छात्रों द्वारा वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग की जा रही है कि उक्त संस्था को सामान्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था घोषित करते हुए राजपुर में युवाओं के लिए फिटर, कोपा, प्लंबर और वेल्डर ट्रेड में प्रवेश देकर प्रशिक्षण शुरू किया जाए। इस पहल से युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील की गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।  जिस पर विधायक ने संबंधित मंत्री से चर्चा कर पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैकरा ने कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग रखी, जिसे विधायक ने तत्काल स्वीकृति देते हुए घोषणा की।

        कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सरपंच सुषमा मरावी, ने भी बारी बारी से संबोधित किया। इस अवसर में  भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उपसरपंच दीपेश गर्ग, सहित महाविद्यालय के प्राचार्य एवँ शिक्षक शिक्षिकायें तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!