November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीतल की अँगूठी देकर सोने का मंगलसूत्र लेकर हुए फरार,,,प्रकाश ज्वेलर्स में दो अज्ञात ठगों ने दिया घटना को अंजाम…

राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया।

         इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए।

       घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई।

        दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!