May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चोरी के आरोप में दी तालिबानी सजा,,,तीन लोगों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज…

बलरामपुर/शंकरगढ़। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धारानगर से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा देते हुए उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसके सिर के बालों के कुछ हिस्से भी उखाड़ दिए गए और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार युवक पर गांव के कुछ लोगों ने सरसों और करीब 300 रुपये नगद चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। भीड़ ने पहले युवक को पकड़कर बीच गांव में लाया और फिर उसकी जमकर पिटाई की।

       इस दौरान युवक के सिर के बालों के कुछ हिस्से भी जबरन उखाड़ दिए गए, जिससे उसे गहरी चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

       घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक श्रीकांत एवँ उसके माता पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आया है युवक के माँ के रिपोर्ट पर तीन युवकों एवँ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी का केवल शक था, जिसकी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए इस तरह की हिंसक घटना को अंजाम दिया।

     पुलिस अब इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!