
बलरामपुर/कुसमी। नशीले अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कप सीरप का परिवहन करते पाए जाने पर 02 आरोपियों को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 16.03.2026 को कुसमी पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कप सीरप बस से मंगवाया गया है। सूचना पर कुसमी पुलिस द्वारा स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कुसमी निवासी आरोपी आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू पिता मराजुल असारी उम्र 38 वर्ष जाति जुलाहा नगरपंचायत कुमसी वार्ड क्र. 07 थाना कुसमी के कब्जे से wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX को मौके पर जप्त किया गया। तथा परिवहन करता बस चालक आनंद तिर्की के कब्जे से wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX तथा रसीद बस क्रमांक- जे.एच.03 ए.क्यू.-3029 को जप्त किया गया। आरोपियों से प्रतिबंधित कोडिन युक्त ओनेरेक्स कप सिरप रखने व परिवहन करने पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(c) NDPS एक्ट के तहतबदोनों आरोपी आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू पिता मराजुल असारी उम्र 38 वर्ष जाति जुलाहा नगर पंचायत कुमसी वार्ड क्र. 07 थाना कुसमी एवँ बस चालक आनंद तिर्की पिता माडवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम झोलांगा, थाना लोदाम, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



