July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर की सभा कक्ष में जनपद उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द गुप्ता एवं सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे०आर. नागदेव तथा शासकीय एवं निजी विद्यालय/अनुदान प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्य, प्राधान पाठक उपस्थित हुये। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा स्कूलो के परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा गुणवता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं विकास खण्ड स्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विकास खण्ड स्तर में प्रथम आने वाले छात्र एवं संस्था के प्रमुख को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षा सत्र 2026 की रिजल्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी विद्यालयों की जमीन सीमांकन के संबंध में निर्णय लिया गया। छात्रों की विद्यालयों में उपस्थिति के संबंध एवं सायकल वितरण की समीक्षा की गई, विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं की तथा छात्रवृति संबंधी जानकारी लेते हुये जहां पूर्ण नही हुआ है उस समय पर पूर्ण करने हेतु कहा गया। शिक्षा समिति की बैठक हर तीन महिने में होने की जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को विकास खण्ड स्तर पर मनाये जाने हेतु प्रस्तावित हुआ एवं समिति अध्यक्ष द्वारा विकास खण्ड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने पर प्रस्ताव रखते हुये समीक्षा की गई। कक्षा 10वीं 12वीं में परीक्षाफल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्था प्रमुख को एवं प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरूस्कृत करने पर सहमति दी गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!