July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की बैठक संपन्न बलरामपुर कलेक्टर ने धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की बैठक लेकर धान उठाव की समीक्षा की। कलेक्टर ने समितिवार धान उठाव की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी को शीघ्रता से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उठाव कार्य पूर्ण कर लें।

कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि वर्तमान में मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए धान का सुरक्षित एवं समय पर उठाव अत्यंत आवश्यक है, ताकि खराब मौसम या वर्षा से धान को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी समितियां सुव्यवस्थित ढंग से धान उठाव का कार्य संपादन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने एवं धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर आरएस लाल, जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रितिका पूजा केरकेट्टा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!