
बलरामपुर/राजपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के तेरह मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की है। इस दौरान कैलाश अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष तथा अनिल दुबे और योगेश यादव को जिला उपाध्यक्ष एवँ जिगड़ी निवासी सुनील कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष तथा बालेश्वर यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपा गया है।





नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।



