November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…

बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा की ने जिले के राइस मिलरों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित आयोजित बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने को निर्देश दिए।


      कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी राइस मिलर्स को उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जारी डीओ अनुसार धान का शत प्रतिशत उठाव करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने चावल जमा स्थिति की अद्यतन जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धान उठाव से लेकर मिलिंग एवं चावल जमा तक की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी रूप से करे। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा, सहायक खाद्य अधिकारी मुकेश अग्रवाल, डीएम नान विद्या सागर गोपाल सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!