May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मेहनत निष्ठा और समर्पण से तीसरी बार महामंत्री बने विक्रम गुप्ता

रामानुजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुल टीकरिया जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा ज़िलाध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा पर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा घोषित नवीन कार्यकारिणी में रामानुजगंज मंडल से सक्रिय युवा नेता विक्रम गुप्ता को लगातार तीसरी बार मंडल महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

      यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। विक्रम गुप्ता पूर्व में विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताया है।

        विक्रम गुप्ता ने मंडल महामंत्री का दायित्व मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे पुनः सौंपी है, उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मजबूती से करेंगे।उनकी इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!