February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…

बलरामपुर, 04 फरवरी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत नौ वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस कड़ी में परीक्षा पे चर्चा-2026 का मुख्य कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
        यह कार्यक्रम देशभर में दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या चैनल, रेडियो, यूट्यूब, फेसबुक लाइव सहित अन्य डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम कर परीक्षा के मौसम को उत्सव के रूप में मनाने की सोच को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर भी इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इसका लाभ ले सकें।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार वीडियो एवं सामग्री को जिले के सभी स्कूलों में साझा किया जा रहा है। इससे छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम देखने की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं सहभागिता कर सकें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है, बल्कि उन्हें तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!