July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान के बिक्री के प्रयास पर प्रशासन सख्त,,,65 बोरी अवैध धान जब्त…

बलरामपुर 13 जनवरी। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन केन्द्रों में पुराने व अवैध धान के बिक्री के प्रयास तथा बिचैलिये एवं कोचियों के द्वारा अवैध रूप से धान विक्रय के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा लगातार विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
        कलेक्टर श्री कटारा के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता तथा धान के अवैध विक्रय के प्रयास पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। चांदो धान उपार्जन केन्द्र में ग्राम कुरडीह निवासी रामकिशुन के द्वारा 01 पिकअप में 65 बोरी अवैध धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे नायब तहसीलदार के द्वारा जब्त कर कार्यवाही की गई है।कलेक्टर श्री कटारा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि धान खरीदी में कोई भी अनियमितता प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लिया जाएगा तथा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा धान खरीदी के प्रक्रिया में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ अपने कर्तव्य का निवर्हन करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!