
बलरामपुर/राजपुर,12 जनवरी। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से जहां लोगों को बढ़ते बिजली बिलों से राहत मिल रही है। जिले के नगर पंचायत राजपुर के निवासी राजेश वर्मा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पंजीयन कराया और मात्र एक माह के भीतर उनके घर में सोलर संयंत्र की स्थापना पूर्ण हो गई। इस परियोजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त होगी।
राजेश वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी एवं आसान मासिक किश्त की सुविधा से आर्थिक भार काफी कम हो गया है। वर्तमान में राजेश सौर ऊर्जा का लाभ लेकर पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने योजना के लिए शासन प्रशासन का धन्यवाद दिया है।



