November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से संवाद,,,11 जनवरी तक कराएं पंजीयन…

बलरामपुर। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो इस श्रंखला का 9वाँ संस्करण होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में राज्यों से चयनित बच्चों द्वारा परीक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनके तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे।
       इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी, शिक्षक गण एवं पालकों को पोर्टल में जाकर अपने प्रश्न पूछने का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। सभी अपने सवाल अपलोड करने के लिए 11 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रश्नों को अपलोड करने की सुविधा भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से बनाए गए पोर्टल innovateindia1.mygov.in में प्रदान की गयी है। पोर्टल में प्रवेश करने पर प्रतिभागियों को अभी भाग लें-परीक्षा पे चर्चा 2026 का विकल्प मिलेगा, जहां वे पुरस्कारों के बारे में और जरूरी तारीखें जैसी अन्य जानकारी भी देख सकते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रतिभागी अपने सवाल अधिकतम 500 शब्दों के भीतर बनाकर रखें।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। कक्षा 6-12 के विद्यार्थी स्वयं अपने संसाधन (इंटरनेट, ईमेल आईडी, मोबाइल) से भाग ले सकते हैं। समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शिक्षकों, कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की गई है कि वे गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छी गुणवत्ता के प्रश्न अपलोड करें, ताकि उनका चयन मुख्य कार्यक्रम के लिए हो सके। सभी हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे 11 जनवरी 2026 की अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए अभी से अधिक से अधिक स्कूलों से प्रश्नों को अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!