
बलरामपुर। दिनांक 26 दिसम्बर को रक्षित केंद्र बलरामपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक 01, निरीक्षक 01, उप निरीक्षक 03, सहायक उप निरीक्षक 03, प्रधान आरक्षक 09, आरक्षक 35, कुल 52 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फ़िटनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनरल परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारी कर्मचारी का टर्न आउट वेशभूषा आदि चेक किया गया वेशभूषा उत्तम दर्जे का पाए जाने पर कुल 05 महिला/पुरुष कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा इनाम से पुरस्कृत भी किया गया है।



