
बलरामपुर/चाँदो। जिले के थाना चाँदो में पैसे गिनने को लेकर आरोपी द्वारा मृतक को हाथ मुक्का व डंडा से सिर व आंख के ऊपर मारने से मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी केयर सोनवानी पिता चरकु सोनवानी उम्र 50 वर्ष ग्राम घोड़सोत मड़वा, थाना चांदों में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/12/2025 के लगभग 09:00 बजे रात्रि में छोटा भाई सुरेश सोनवानी ने बताया कि भैया मेवालाल सोनवानी का आज रात्रि लगभग 8.30 बजे मृत्यु हो गया है। पूर्व में दिनांक 16/12/2025 को आरोपी बितन अगरिया मृतक के घर शाम को गया था।इसी दौरान मृतक आरोपी बितन अगरिया के शर्ट के पैकेट से रुपया पैसा निकाल कर मृतक गिनने लगा तब आरोपी द्वारा मेरे पैकेट से कैसे रुपया को निकाल कर गिन रहा है इस बात को लेकर आरोपी द्वारा मृतक को हाथ मुक्का व डंडा से सिर व आंख के ऊपर मारने से मृतक का मृत्यु दिनांक 20/12/2025 को रात्रि में हो गया है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांदों में धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना से तत्काल टीम गठित कर आरोपी बितन अगरिया पिता रिझू अगरिया उम्र 28 वर्ष ग्राम सुखरी खाड़ मड़वा थाना चांदो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।



