May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे बरदर धान उपार्जन केंद्र

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत स्थित धान उपार्जन केन्द्र बरदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की समग्र व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा केंद्र संचालन की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
         कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी से धान की आवक की स्थिति, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले उपार्जन की मात्रा तथा अब तक खरीदे गए कुल धान, बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र, तथा तौल यंत्र कार्य का मौके पर परीक्षण करते हुए सटीकता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं धान की तौल प्रक्रिया का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने केंद्र में धान बेचने आए किसानों से सीधा संवाद कर खरीदी प्रक्रिया, प्रतीक्षा समय, बारदाना तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना। किसानों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री कटारा ने खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा अनुसार किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, सभी व्यवस्थाएँ नियमित रूप से सुचारू रहे। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो। उन्होंने अवैध धान के आवक पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!