September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन की सतत निगरानी से 429 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत रामचन्द्रपुर में 62 बोरी एवं विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम जमुआटांड में 367 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

झारखण्ड से लाया जा रहा था अवैध धान
दो किलोमीटर पीछा कर 1 पिकअप सहित 62 बोरी अवैध धान जब्त

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राम नेताम के मार्गदर्शन में रामचंद्रपुर में झारखंड से अवैध रूप से धान ला रही एक पिकअप वाहन को लगभग 2 किलोमीटर पीछा कर प्रशासनिक दल ने पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर के समीप एक पिकअप वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, किंतु चालक वाहन को तेज गति से भगाकर फरार होने का प्रयास करने लगा। जिस पर राजस्व एवं पुलिस टीम के द्वारा लगभग 2 किलोमीटर की भाग दौड़ के के बाद 1 पिकअप वाहन जिसमें 62 बोरी अवैध धान लोड था को जब्त किया है  और तत्काल रामचंद्रपुर थाना में सुपर्द कर दिया गया।

ग्राम जमुआटांड़  में 367 बोरी अवैध धान जब्त

विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम जमुआटांड़ निवासी रामप्रवेश के घर में 167 बोरी तथा जेपी गुप्ता के गोदाम से 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
      जिला प्रशासन के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण एवं परिवहन के पर सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन या परिवहन, भण्डारण की सूचना तुरंत दें जिसमें जानकारी देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!