September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा

बलरामपुर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसान वर्ग में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सुभाषनगर के किसान निखिल बछार ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त किया।
         खरीप विपणन वर्ष 2025‑26 में श्री बछार ने सहकारी समिति भंवरमाल में 207 बोरी, यानी लगभग 83 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित रही तथा समिति के कर्मचारियों का सहयोग ने उन्हें संतोष प्रदान किया। श्री बछार ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद नीति ने उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव डाला है। आर्थिक स्थिरता मिलने से वह अगली फसल की तैयारी तथा परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।
       उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। तकनीक के उपयोग और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों की समस्याओं को काफी हद तक कम किया है और आय में वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!