November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं अविहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाकर उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कटारा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ एवं तीन अविहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
      कलेक्टर द्वारा सामरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 142, गजाधरपुर (क) की बीएलओ श्रीमती कंचन पैकरा एवं अविहित अधिकारी श्रीमती सुषमा तथा मतदान केन्द्र 141, गजाधरपुर की बीएलओ श्रीमती भोजपती पैकरा एवं अविहित अधिकारी श्री सुमन भगत पैकरा को गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन कार्य को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 245, तरकाखाड़ की बीएलओ श्रीमती शांति यादव एवं अविहित अधिकारी श्री संजय कुमार मिंज को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी को बधाई दी तथा अन्य बीएलओ को भी तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!