September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भारत स्काउट्स एवँ गाइड्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,,,दी गई महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी…

राजपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, विकासखण्ड राजपुर द्वारा द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर (जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़) में दिनांक 22 से 24 नवम्बर 2025 तक किया गया। शिविर में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

         शिविर के शुभारम्भ अवसर पर नगर पंचायत राजपुर अध्यक्ष घरम सिंह ने बच्चों को आत्मनिर्भरता एवं अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि स्काउटिंग बच्चों में जीवन कौशल का विकास कर उन्हें आत्मविश्वासी बनाती है।स्थानीय संघ राजपुर के अध्यक्ष एवं जिला पत्रकार संघ संरक्षक अरुण सोनी ने स्काउटिंग आंदोलन को चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

शिविर में दी गई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी :-

       तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अनुशासन, नेतृत्व, प्राथमिक उपचार, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, पट्टियाँ बांधना, घाव की ड्रेसिंग, दिशा ज्ञान, कम्पास प्रयोग, पायनियरिंग, विभिन्न प्रकार की गांठें, जीवन रक्षक डोरी, आग जलाना-बुझाना, खोज चिन्ह, सीटी व हाथ संकेत, टोली सभा व मान सभा सहित स्काउटिंग के विविध practically कौशल सिखाए गए। बच्चों ने हर गतिविधि में सक्रिय भूमिकाएँ निभाईं।

ग्रैंड कैंप फायर का आकर्षक आयोजन :-

ग्रैंड कैंप फायर में मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि विधायक सामरी ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

        विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता (वार्ड 06) ने शिविर की सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए स्काउटिंग को जीवन में अपनाने का आग्रह किया एवं भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।समापन दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द गुप्ता एवं प्राचार्य सेजस राजपुर गिरिश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर शिविर का औपचारिक समापन किया गया।

       शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव के मार्गदर्शन तथा अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। शिविर संचालन धन्सी यादव (एचडब्ल्यूबी स्काउटर) द्वारा किया गया। प्रशिक्षक दल में श्रीमती अमृता राजेश्वरी खलखो, श्रीमती अंजली टोप्पो, रामदास पैकरा, श्रीमती कलिस्ता बेक, फूलसाय पैकरा एवं जगजीवन राम शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!