November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurJoblifestyle

अग्निशमन वाहन विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर के निर्देश पर 5 कर्मचारी हुए निलंबित

बलरामपुर। कन्या हायर सकेण्डरी विद्यालय बलरामपुर के नजदीक स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा फायर ब्रिगेड हेतु दी गई थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर विलंब से पहुंचा और वाहन में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं था। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वाहन में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू की गई । जिससे आग बुझाने के कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ और आग पर नियंत्रण पाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।

जिस पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल रूप से जिला सेनानी नगर सेना को दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में अनुशासनहीनता एवं अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर फायर इंचार्ज श्री सजय पटेल ,सैनिक क्र0 91 राजेन्द्र प्रसाद,सैनिक क्र0 65 बुद्धिनारायण दुबे,श्री फासिस जेवियर पंप आपरेटर कम वाहन चालक,श्री सुनीन एक्का फायर मेन को होमगार्ड अधिनियम की धारा 13 नियम 12 में दिये गये प्रावधान के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!