September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंडल स्तरीय किसान वृक्ष मित्र योजना कार्यक्रम का शुभारंभ,,,अतिथियों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश…

राजपुर। लोगो को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा नगर के गेउर हरीतिमा में वन विभाग द्वारा मंडल स्तरीय किसान वृक्ष मित्र योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेई की उपस्थिति में संपन्न की गई।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत लोगों को पेड़ लगाने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किस वृक्ष मित्र योजना के तहत लोगों को पौधा निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जिनके पास भी खाली जमीन हो चाहे वह किसान हो या अन्य व्यक्ति पौधारोपण जरूर करें। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने खेत के मेड़ में भी पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने की कई फायदे हैं पेड़ से हमें ऑक्सीजन तो मिलता ही है इसके अलावा पर्यावरण संतुलित रहता है तथा अनेकों वन संपदा भी मिलती है जिससे लोगों का आय का जरिया भी बनता है। पेड़ लगाने की जिम्मेदारी केवल वन विभाग को ही नहीं बल्कि हम सबको होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप खाली पड़े जमीन पर पौधा लगाते हैं तो उसके नीचे भी जो जगह खाली बचती है उसमें अदरक हल्दी जैसे अन्य फसल लगा कर अपना कमाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के तहत आपको निशुल्क पौधा दिया जाएगा इसके अलावे लगाए गए प्रति पौधे पर भी उसके रखरखाव के लिए आपको अतिरिक्त पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह जंगल आप सभी का है पट्टे के लिए जंगलों को ना काटे,जंगल बचेगा तभी हम सब स्वस्थ रह पाएंगे।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आज वन विभाग के बदौलत जंगल सुरक्षित है जंगलों की अवैध कटाई पर वन विभाग की कड़ी नजर रहती है उन्होंने कहा कि लोग वन भूमि पर पट्टे के लिए जंगलों की अवैध कटाई करते हैं जो की ठीक नहीं है। आप जितना से जितना हो सके पेड़ लगाए और पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें।

      बलरामपुर जिले के वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपाई ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत किसान वृक्ष मित्र योजना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस योजना का यह तीसरा वर्ष है। इस योजना के अंतर्गत जितने भी निजी भूमि हो या किसानों की भूमि हो शासकीय संस्थाओं की भूमि हो स्वायत्त संस्थाओं की भूमि हो या फिर किसी के पास लीज की भी भूमि हो तो वह इस योजना के तहत लाभ ले सकता है। इस योजना के तहत 5 एकड़ तक के भूमि में शासन का 100 प्रतिशत अनुदान है। जिसमें प्रथम वर्ष में पौधा निशुल्क दिया जाएगा तथा उसके देखरेख के लिए अनुदान है। उसके बाद द्वितीय एवं तिथि वर्ष के लिए जीवित पौधा के हिसाब से ₹7 प्रति पौधा के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। इसमें मुख्यतः इमरती प्रजातियां हैं टिश्यू कल्चर नेचर की प्रजातियां हैं।उन्होंने कहा कि टिशु कल्चर सागौन टिश्यू कल्चर बाँस क्लोनल नीलगिरी जिसका रोटेशन पीरियड बहुत कम होता है और बहुत जल्द काटने के लिए परिपक्व हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अनुबंध की भी व्यवस्था है जिसमें सभी किसान भाई जो इस योजना के तहत लाभार्थी है उनका अनुबंध एक प्राइवेट कंपनी से होगा और एक तय बाजार मूल्य के तहत विक्रय कर सकते हैं जिसमें शासन उनका सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्कूल संस्थाएं पंचायतें किसान भाई व अन्य सभी लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों द्वारा एक एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।

           किसान वृक्ष मित्र योजना वन मंडल स्तरीय कार्यशाला हरीतिमा रोपनी राजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,प्रवीण अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, वन स्थाई समिति के सभापति रवि प्रताप मराबी,सतीश सिंह, संतोष पांडेय, उदय यादव, वन मंडला अधिकारी आलोक वाजपेयी, एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला सुशील सिंह,तेज कुमार सांडिल्य सहित शंकरगढ़, कुसमी बलरामपुर रामानुजगंज वाड्रफनगर एवं राजपुर के समस्त उप वन मंडलाधिकारी रेंजर डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग के समस्त कर्मचारीगण एवं गॉंव के किसान भाई उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!