November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संम्पन्न,,, सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दिये आवश्यक निर्देश…

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में दुर्घटनाएं रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित कर जरूरी सुधार कार्य कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों में सड़क दुर्घटना की संभावना रहती है वहां पर स्पीड कंट्रोल करने के लिए स्पीड ब्रेकर, जागरूकता बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाएं। कलेक्टर ने सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्था जैसे-वाहनों की गति सीमा का बोर्ड, गति अवरोधक, अंधे मोड़, दुर्घटनाजनक क्षेत्र में संकेतक चिन्ह पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

     कलेक्टर ने पशुओं से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के लिए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाने के साथ ही आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनकर सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने, यातायात के नियमों की जानकारी देने हेतु लोगों में जन जागरूकता लाने की बात कही। साथ ही समय-सयम पर स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!