September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

90 बोरियों में 14 क्विंटल 44 किलो डोडा जप्त,,,अनुमानित कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा…

बलरामपुर। थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे भेज दिया है।

      आरोपियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी से भयभीत होकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा लोड ट्रक वाहन को छोड़कर हो गए थे फरार। बसंतपुर पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

       पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धनवार आर.टी.ओ. बेरियर के पास एक ट्रक वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा है, जिसमें कुछ अवैध सामाग्री लोड है। सूचना प्राप्त होने पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर संदिग्ध वाहन को चेक किया गया। वाहन के चेक करने पर वाहन के भीतर 90 बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ डोडा कुल वजन करीब 14 क्वीन्टल 44 किलोग्राम पाया गया, जिसे बसंतपुर पुलिस द्वारा जप्त किया गया। जप्त किए गए मादक पदार्थ डोडा की कीमत करीब 01 करोड़ 30 लाख है।पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा को जप्त कर धारा 15 (सी) 25,29 एन.डी.पी. एस. एक्ट कायम कर आरोपी

वाहन स्वामी राजू सिंह पिता सुल्तान सिंह, निवासी ग्राम हरिपुरा, थाना ओसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान। वाहन का चालक दीपाराम पिता आशूराम, निवासी ग्राम बटवासिया, थाना ओसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार करते हुए इसके अलावा 04 बार और मादक पदार्थ डोडा की तस्करी करना बताए। मामले में आगे की विवेचना जारी है।कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बार्डर एरिया से करीब 14 क्वीन्टल 44 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया गया था।

      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बमेत जितेन्द्र सोनी, एसआई हिम्मत सिंह  उप निरी. नरेन्द्र तिवारी, आरक्षक ताराचंद, संतोष गुप्ता, संजय मारकण्डे, अनिल पडवार, थाना बसंतपुर तथा सायबर सेल बलरामपुर से आरक्षक राजकमल सैनी, आरक्षक मंगल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!