September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस क्रियान्वयन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण,,,निर्धारित समय सीमा में कार्य होगा निष्पादन…

बलरामपुर। शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान करने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की उपस्थिति में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित हुई, जिसमें कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

        इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनहित से जुड़े कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित हो सकेगा। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग से आए ई-जिला प्रबंधक से मास्टर ट्रेनर्स श्री सैयद साकिब अली एवं जावेद अख्तर द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली का उद्देश्य कागजी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म में रूपांतरित कर कार्य संचालन की गति और गुणवत्ता में सुधार लाना है। इससे न केवल निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

        प्रशिक्षण में कर्मचारियों को ई-ऑफिस के कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मचारियों को फाइल प्रबंधन, ई-नोटिंग, ई-डिस्पैच, पत्राचार की प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, यूजर एक्सेस कंट्रोल और कार्य प्रवाह प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ लाइव डेमो के माध्यम से समझाया कि ई-ऑफिस का उपयोग कर किस प्रकार से शासकीय कार्यों को व्यवस्थित बनाया जा सकता है और दैनिक कार्यों में उपयोग में किया जा सकता है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर आर. एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!