July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सीईओ ने किया राजपुर विकासखंड का सघन दौरा,,,घर-घर श्रमदान से सोख्ता गड्ढा निर्माण का किया अवलोकन…

बलरामपुर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा राजपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत जल संरक्षण सप्ताह की गतिविधियों की प्रगति का जायजा भी लिया।
        जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत कर्रा, गोपालपुर, परसागुड़ी, खोडरो, खुखरी, कुन्दी खुर्द, चिलमा कला, बुढाबगीचा सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर श्रमदान से सोख्ता गड्ढा निर्माण का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान से ग्राम स्तर पर जल संचयन की सशक्त नींव रखी जा रही है। गौरतलब है कि ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक जिले में जल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा श्रमदान करते हुए अपने आंगन, बाड़ी, कोठार जैसे स्थलों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण करना है। इस पहल से ग्रामीण स्तर पर जल संचयन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे घर का पानी घर में और गाँव का पानी गाँव में रोककर भूजल पुनर्भरण की दिशा में अग्रसर होंगे।


       भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण में समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान आवास हितग्राहियों के घरों में वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। सघन भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, छात्रावास, बालक आश्रम एवं राजपुर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर संस्थाओं की भौतिक स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!