September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वन परिक्षेत्र  रामानुजगंज के बीट चुमरा में अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही

बलरामपुर। जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में एवं उप वनमंडलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के बीट चुमरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनन्द राम नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व, वन तथ पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई।  
       वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज सर्किल विजयनगर, बीट चुमरा के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 3461 में अवैध रूप से काबिज दिलीप पिता आत्मज राजकुमार, विनोद रजक पिता आत्मज विजय कुमार, मोतीलाल पिता आत्मज रामपुकार, शिवनाथ पिता आत्मज मदन, देव सिंह पिता आत्मज शिवनाथ, रूपदेव पिता आत्मज शिवनाथ, रामाकान्त पिता आत्मज शिवनाथ, मालीचरण पिता आत्मज मदन समस्त ग्राम चुमरा के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाकर खेतीबाड़ी किया जा रहा था। पूर्व में अतिक्रमणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई थी। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर  प्रशिक्षु एसीएफ विकास निकुंज, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज निखिल सक्सेना एवं वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज, बलरामपुर, वाड्रफनगर, धमनी एवं पुलिस बल, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुये निर्मित 08 मकानों को ध्वस्त कर रकबा लगभग 15.00 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!